ePaper

राज्यपाल से मिले पार्थ

Updated at : 03 Feb 2020 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले पार्थ

कोलकाता : राज्य सरकार और राजभवन के बीच जारी तनाव के बीच राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. श्री चटर्जी अपराह्न करीब तीन बजे राजभवन पहुंचे थे. श्री चटर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया […]

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार और राजभवन के बीच जारी तनाव के बीच राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. श्री चटर्जी अपराह्न करीब तीन बजे राजभवन पहुंचे थे. श्री चटर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें कई मुद्दों से अवगत कराया. साथ ही उनसे विभिन्न मुद्दों पर बात की. लेकिन वह मीडिया के साथ इस पर चर्चा नहीं करेंगे.

उन्होंने राज्य विधानसभा के बजट सत्र के बारे में भी उन्हें बताया है. सूत्रों के अनुसार श्री चटर्जी सात फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा के लिये राजभवन गये थे. तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जो नियमों के अनुसार खुद राज्यपाल पढ़ते हैं. राजभवन और राज्य सरकार के बीच काफी तनाव है. लिहाजा इस पर पहले से ही चर्चा किया जाना बेहतर है. जगदीप धनखड़ के कार्यभार संभालने के बाद से उनके और राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर टकराव देखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola