ePaper

अंगदान से दो मरीजों को मिला जीवनदान

Updated at : 20 Jan 2020 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
अंगदान से दो मरीजों को मिला जीवनदान

कोलकाता : महानगर के लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है. रविवार को कोलकाता एक बार फिर अंगदान का साक्षी बना, जिससे दो लोगों को जीवनदान मिला.सड़क हादसे के शिकार हुए हुगली के मगरा निवासी अतनु चक्रवर्ती (27) को एसएसकेएम के चिकित्सों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. इसके बाद अतनु […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर के लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है. रविवार को कोलकाता एक बार फिर अंगदान का साक्षी बना, जिससे दो लोगों को जीवनदान मिला.सड़क हादसे के शिकार हुए हुगली के मगरा निवासी अतनु चक्रवर्ती (27) को एसएसकेएम के चिकित्सों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. इसके बाद अतनु के स्वजनों ने अंगदान करने की पेशकश की. तत्पश्चात रविवार सुबह एसएसकेएम अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हुआ.

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, अतनु की किडनी को अस्पताल के ही दो मरीजों के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया है. इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं. दोनों की उम्र 30 वर्ष है.
अतनु के स्वजनों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद स्वपन को एसएसकेएम अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान स्थिति सुधरने के बजाये और बिगड़ती चली और शनिवार रात को उसने दम तोड़ दिया. महानगर में अंगदान का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अंगदान से कई लोगों को जीवनदान मिल चुका है.
सड़क हादसे में हो गयी थी हुगली जिले के अतनु चक्रवर्ती की मौत
एसएसकेएम के दो मरीजों को प्रत्यारोपित की गयीं अतनु की किडनी
दो मरीजों में एक महिला भी शामिल
अंगदान के प्रति बढ़ी जागरूकता
महानगर के लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है. सोमवार को कोलकाता एक बार फिर अंगदान का साक्षी बना, जिससे चार लोगों को जीवनदान मिला. गत गुरुवार को सड़क हादसे के शिकार हुए पूर्व मेदिनीपुर निवासी स्वपन हाजरा (45) को एसएसकेएम के चिकित्सों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था.
इसके बाद स्वपन के स्वजनों ने अंगदान करने की पेशकश की. इसके बाद रविवार रात करीब एक बजे एसएसकेएम अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हुआ.
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक मरीज के हार्ट और किडनी को अस्पताल के ही जरूरी विभाग में भेजा गया, जबकि उनके लीवर को बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भेजा गया. इसके लिए एसएसकेएम से बाइपास स्थित अस्पताल के बीच ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचाये गये अंग को यहां भर्ती एक मरीज के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया.
स्वपन के स्वजनों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद स्वपन को एसएसकेएम अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान स्थिति सुधरने के बजाये और बिगड़ती चली और शनिवार को उसने दम तोड़ दिया. महानगर में अंगदान का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले अंगदान के चलते कई लोगों को जीवनदान मिल चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola