महानगर का पारा फिर लुढ़का, बढ़ी सर्दी, आगामी 48 घंटे के दौरान और गिरेगा तापमान

Updated at : 12 Jan 2020 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
महानगर का पारा फिर लुढ़का, बढ़ी सर्दी, आगामी 48 घंटे के दौरान और गिरेगा तापमान

48 घंटे के दौरान जिलों के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया में भी तापमान में कमी कोलकाता : एक बार फिर राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को कोलकाता में तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस पर […]

विज्ञापन

48 घंटे के दौरान जिलों के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी

हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया में भी तापमान में कमी

कोलकाता : एक बार फिर राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को कोलकाता में तापमान तीन डिग्री नीचे गिरकर 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस पर था. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने बताया है कि शनिवार को कोलकाता का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा.

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया जिले में भी तापमान में कमी दर्ज की गयी. उत्तर बंगाल में पारा गिरने का सिलसिला जारी है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है. इसके अलावा पूरे राज्य में घना कोहरा सुबह से छाया रहा.

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटे के दौरान जिलों में तापमान और अधिक नीचे गिरेगा. उत्तर बंगाल में 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान के गिरने की संभावना है. जम्मू -कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी हैं. पश्चिमी हवाओं की मौजूदगी की वजह से वातावरण में नमी अधिक है, जिसके कारण कोहरा गिर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola