जश्न की रात 3678 गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अशांति फैलाने के आरोप में 863 व गैरजमानती धारा में फरार 148 आरोपी गिरफ्तार शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में 188 गिरफ्तार कोलकाता : त्योहारों के मौसम में खुशियों के बीच महानगर में कानून तोड़ने के विभिन्न मामलों में कोलकाता पुलिस ने 3678 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में […]
विज्ञापन
अशांति फैलाने के आरोप में 863 व गैरजमानती धारा में फरार 148 आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में 188 गिरफ्तार
कोलकाता : त्योहारों के मौसम में खुशियों के बीच महानगर में कानून तोड़ने के विभिन्न मामलों में कोलकाता पुलिस ने 3678 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में अशांति फैलाने के आरोप में 863 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गैर जमानती धारा के तहत फरार 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, यही नहीं, शराब के नशे में बाइक चलाने के आरोप में कुल 188 बाइकर्स भी गिरफ्तार किये गये हैं. अन्य आपराधिक मामलों में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में 343 बाइकर्स से जुर्माना वसूला गया है. हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस की तरफ से अभियान में कुछ बाइकर्स के खिलाफ सख्ती से निपटा गया है. पुलिस की तरफ से साफ निर्देश दिया गया है कि त्योहारों के इस मौसम में कानून तोड़नेवालों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










