ePaper

बांग्‍लादेशी घुसपैठिए ममता का वोट बैंक, बंगाल में एनआरसी जरूरी : दिलीप घोष

Updated at : 26 Dec 2019 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्‍लादेशी घुसपैठिए ममता का वोट बैंक, बंगाल में एनआरसी जरूरी : दिलीप घोष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गये हैं और इसलिए राज्य में एनआरसी जरूरी है. उन्होंने एनपीआर का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश के लिए हर अच्छी […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि घुसपैठिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक बन गये हैं और इसलिए राज्य में एनआरसी जरूरी है. उन्होंने एनपीआर का विरोध करने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश के लिए हर अच्छी चीज का विरोध करना उनकी आदत बन चुकी है.

घोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होना चाहिए. ममता बनर्जी को घुसपैठियों की मदद की जरूरत है, क्योंकि वो उनके वोटबैंक बन चुके हैं.’ उन्होंने कहा, ‘पहले यहां नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने दीजिए फिर हम देखेंगे कि एनआरसी के साथ क्या हो सकता है.’

असम में एनआरसी को अद्यतन किये जाने के संबंध में घोष ने कहा कि भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है क्योंकि यह उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर हुआ है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन, कुछ चूक हुई है जिसका फिलहाल निराकरण किया जा रहा है.’ एनपीआर के बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने 2010 में इसकी शुरूआत की थी. इसके बाद हम (भाजपा) सत्ता में आये. यह सरकार का दायित्व है कि प्रक्रिया को जारी रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola