पश्‍चिम बंगाल : भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला, जमकर की गयी तोड़फोड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2019 9:04 AM

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के नोआपाड़ा थानांतर्गत पातुलिया इलाके में मंगलवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर तोड़फोड़ व हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि घर में एक व्यक्ति की तलाश में गयी पुलिस द्वारा ही घर के सदस्यों पर हमला किया गया. घटना की सूचना पाकर […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के नोआपाड़ा थानांतर्गत पातुलिया इलाके में मंगलवार की रात एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर तोड़फोड़ व हमला करने का मामला सामने आया है.

आरोप है कि घर में एक व्यक्ति की तलाश में गयी पुलिस द्वारा ही घर के सदस्यों पर हमला किया गया. घटना की सूचना पाकर बुधवार सुबह घटनास्थल पर बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और नोआपाड़ा के भाजपा विधायक सुनील सिंह पहुंचे थे. सांसद अर्जुन सिंह ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए घटना की निंदा की.
उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक होने के कारण ही उक्त व्यक्ति के घर पर हमला किया गया है. देर रात को घर में तरुण सिंह की तलाश में पुलिस पहुंची थी. पुलिस खोजने के लिए घर गयी, लेकिन घर में उसे नहीं पाया गया. आरोप है कि उसी दौरान उसके परिवार के सदस्यों से बदसलूकी की गयी और पीटा गया. घर के कुछ सामानों में तोड़फोड़ भी की गयी. इधर पुलिस का कहना है कि सारे आरोप गलत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola