प्रियंका चोपड़ा बनीं क्रॉक्स की ब्रांड एंबेसडर

कोलकाता : प्रियंका चोपड़ा जोनस को कैजुअल फुटवीयर की कंपनी ‘क्रॉक्स इंक’ का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. उन्हें कंपनी के 2020 के ‘कम ऐज यूआर’ अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. कंपनी के मुताबिक अपने चौथे वर्ष में अभियान ने विश्वभर में लोगों को प्रेरित किया है. कंपनी के विश्वभर के […]
कोलकाता : प्रियंका चोपड़ा जोनस को कैजुअल फुटवीयर की कंपनी ‘क्रॉक्स इंक’ का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. उन्हें कंपनी के 2020 के ‘कम ऐज यूआर’ अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. कंपनी के मुताबिक अपने चौथे वर्ष में अभियान ने विश्वभर में लोगों को प्रेरित किया है.
कंपनी के विश्वभर के विभिन्न एंबेसडरों ने हमेशा यह घोषित किया है कि आप कोई भी हों, कहीं भी रहें, आप स्टाइल और आराम, दोनों हासिल कर सकते हैं. क्रॉक्स और प्रियंका के बीच हुए इस अनुबंध से यूनिसेफ को लाभान्वित करने की भी योजना है. विश्वभर के बच्चों को दान देने की दिशा में यह गठबंधन कार्य करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




