ePaper

ग्राहकों के विश्वास व बाजार की ताकत से बढ़ रहा रिटेल बाजार

Updated at : 09 Nov 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों के विश्वास व बाजार की ताकत से बढ़ रहा रिटेल बाजार

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कोलकाता रिटेल फोरम 2019 को संबोधित करते हुए सीईओ कुमार राजगोपाला ने कहा कोलकाता : हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारी आबादी है. लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ खरीदारी करने की क्षमता में हो रही वृद्धि से रिटेल बाजार बूम कर रहा है और आने वाले कई सालों […]

विज्ञापन

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कोलकाता रिटेल फोरम 2019 को संबोधित करते हुए सीईओ कुमार राजगोपाला ने कहा

कोलकाता : हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारी आबादी है. लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ खरीदारी करने की क्षमता में हो रही वृद्धि से रिटेल बाजार बूम कर रहा है और आने वाले कई सालों तक इसमें वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. उक्त बातें रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपाला ने कही.

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार आयोजित रिटेल फोरम 2019 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑन लाइन रिटेल बाजार में जहां आधुनिक बाजार है. इसमें जहां ज्यादातर आधुनिक फैशनेबल वस्तुओं की खरीदारी होती है वहीं अब ऑन लाइन बाजार के माध्यम से पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी भी हो रही है.

इस दिवाली में लोगों ने ऑन लाइन, चकली के लिए खूब आर्डर किया. महाराष्ट्र और उत्तर भारत में दिवाली के दौरान चकली खाने का रिवाज है. पहले दिवाली के दिन ही बाजारों में चकली मिलती थी लेकिन अब तो ऑन लाइन रिटेल बाजार में आप कभी-भी कहीं-भी चकली का आनंद ले सकते हैं. यह सब ग्राहकों के विश्वास और बाजार की ताकत से संभव हो पाया है.

श्री राजगोपाला ने कहा कि भारत नहीं विश्व भर में आज खुदरा व्यवसाय में तेजी से परिवर्तन हो रहा है. तकनीक के साथ सैद्धांतिक परिवर्तन भी हो रहा है. हर दिन हो रहे परिवर्तन के कारण इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा काफी है. ऐसे में बाजार में बने रहना भी अब बड़ी चुनौती है. जहां तक रिटेल बाजार की बात है तो इस वर्ष दुर्गापूजा और दिवाली के दौरान रिटेल का बाजार आशा के अनुरूप नहीं रहा. पूर्वी भारत को छोड़ देश के अन्य हिस्सों में आंकड़ा ईकाइ को पार नहीं कर पाया. पूर्वी भारत में रिटेल बाजार में 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज किया गया जो पिछले वर्ष इस अवधि में 18 प्रतिशत था.

दक्षिण भारत व पश्चिम भारत में रिटेल बाजर में मात्र 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि इस दौरान रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने इसके लिए आर्थिक मंदी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए कहा कि रिटेल बाजार में उम्मीद के अनुसार वृद्धि नहीं हुई लेकिन वृद्धि तो हुई ही है. हमें ग्राहकों को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि सब ठिक है. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित कोलकाता रिटेल समिट 2019 में एसोसिएशन के चेयरमैन बी एस नागेश ने भी अपना वक्तव्य रखा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिटेल बाजार से जुड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों भी उपस्थित हुए.

कोलकाता : हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हमारी आबादी है. लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ खरीदारी करने की क्षमता में हो रही वृद्धि से रिटेल बाजार बूम कर रहा है और आने वाले कई सालों तक इसमें वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. उक्त बातें रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपाला ने कही.

रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार आयोजित रिटेल फोरम 2019 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऑन लाइन रिटेल बाजार में जहां आधुनिक बाजार है. इसमें जहां ज्यादातर आधुनिक फैशनेबल वस्तुओं की खरीदारी होती है वहीं अब ऑन लाइन बाजार के माध्यम से पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी भी हो रही है. इस दिवाली में लोगों ने ऑन लाइन, चकली के लिए खूब आर्डर किया.

महाराष्ट्र और उत्तर भारत में दिवाली के दौरान चकली खाने का रिवाज है. पहले दिवाली के दिन ही बाजारों में चकली मिलती थी लेकिन अब तो ऑन लाइन रिटेल बाजार में आप कभी-भी कहीं-भी चकली का आनंद ले सकते हैं. यह सब ग्राहकों के विश्वास और बाजार की ताकत से संभव हो पाया है.

श्री राजगोपाला ने कहा कि भारत नहीं विश्व भर में आज खुदरा व्यवसाय में तेजी से परिवर्तन हो रहा है. तकनीक के साथ सैद्धांतिक परिवर्तन भी हो रहा है. हर दिन हो रहे परिवर्तन के कारण इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा काफी है. ऐसे में बाजार में बने रहना भी अब बड़ी चुनौती है.

जहां तक रिटेल बाजार की बात है तो इस वर्ष दुर्गापूजा और दिवाली के दौरान रिटेल का बाजार आशा के अनुरूप नहीं रहा. पूर्वी भारत को छोड़ देश के अन्य हिस्सों में आंकड़ा ईकाइ को पार नहीं कर पाया. पूर्वी भारत में रिटेल बाजार में 12 से 15 प्रतिशत वृद्धि दर्ज किया गया जो पिछले वर्ष इस अवधि में 18 प्रतिशत था.

दक्षिण भारत व पश्चिम भारत में रिटेल बाजर में मात्र 8 से 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि इस दौरान रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीईओ कुमार राजगोपालन ने इसके लिए आर्थिक मंदी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराते हुए कहा कि रिटेल बाजार में उम्मीद के अनुसार वृद्धि नहीं हुई लेकिन वृद्धि तो हुई ही है.

हमें ग्राहकों को यह विश्वास दिलाने की जरूरत है कि सब ठिक है. रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित कोलकाता रिटेल समिट 2019 में एसोसिएशन के चेयरमैन बी एस नागेश ने भी अपना वक्तव्य रखा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिटेल बाजार से जुड़ी बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों भी उपस्थित हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola