ePaper

आज से महानगर में 25वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

Updated at : 08 Nov 2019 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
आज से महानगर में 25वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

नेताजी इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे अमिताभ, शाहरूख, राखी, महेश भट्ट सहित फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां कोलकाता : 25वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार से महानगर में आगाज होगा. नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में फिल्मों से जुड़ीं दे‌श-विदेश की हस्तियां शिरकत करेंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी […]

विज्ञापन

नेताजी इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे अमिताभ, शाहरूख, राखी, महेश भट्ट सहित फिल्मी जगत की जानी-मानी हस्तियां

कोलकाता : 25वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का शुक्रवार से महानगर में आगाज होगा. नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में फिल्मों से जुड़ीं दे‌श-विदेश की हस्तियां शिरकत करेंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, अभिनेता शाहरुख खान, फिल्म निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेत्री राखी गुलजार और बांग्ला फिल्म की अभिनेत्री माधवी मुखर्जी उपस्थित रहेंगे.

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विशेष तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी. कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह 15 नवंबर को नजरुल मंच में शाम पांच बजे आयोजित होगा. फिल्म महोत्सव के मद्देनजर नेताजी इंडोर स्टेडियम में तैयारियां अंतिम चरण में है और नंदन परिसर को भी विशेष रूप से सजाया गया है.

इस वर्ष उद्घाटन समारोह में बांग्ला फिल्म गोपा गाईन बागा गाईन प्रदर्शित की जायेगी. मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे द्वारा बनायी गयी इस फिल्म के 50 वर्ष होने पर इसे यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है. इस वर्ष फिल्म फेस्टिवल में 76 देशों की कुल 214 फीचर फिल्में और 152 लघु व डाॅक्यूमेेंट्री प्रदर्शित की जायेंगी. महानगर के कुल 17 स्थानों पर इन फिल्मों का प्रदर्शन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola