राजकीय कार्यक्रमों में आमंत्रित न किये जाने से राज्यपाल दुखी
Updated at : 04 Nov 2019 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए आमंत्रित नहीं हैं राज्यपाल धनखड़ कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आठ से 15 नवंबर तक चलने वाले 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किये जाने पर रविवार को अपनी निराशा प्रकट की. धनखड़ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा : (पदभार […]
विज्ञापन
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के लिए आमंत्रित नहीं हैं राज्यपाल धनखड़
कोलकाता : राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आठ से 15 नवंबर तक चलने वाले 25 वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (केआइएफएफ) के लिए उन्हें आमंत्रित नहीं किये जाने पर रविवार को अपनी निराशा प्रकट की. धनखड़ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा : (पदभार संभालने से लेकर) अब तक मुझे एक भी राजकीय कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया.
एक अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव हो रहा है. कई देश के प्रतिनिधि आ रहे हैं और राज्यपाल कहीं नहीं हैं. उन्होंने कहा : अपने आप को मेरी जगह रखकर देखिए, आप जान जायेंगे. यह कोई तरीका नहीं है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां आठ नवंबर को नेताजी इनडोर स्टेडियम में उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी. यह उल्लेख करते हुए कि प्रधानमंत्री दिवाली के दिन राष्ट्रपति को बधाई देने गये थे. धनखड़ ने कहा : अबतक पूरे देश में मैं एकमात्र ऐसा राज्यपाल होऊंगा, जिसे माननीय मुख्यमंत्री ने (औपचारिक रूप से) दिवाली पर बधाई नहीं दी.
उन्होंने कहा : मैं आपको बताऊं, मैं आहत हूं. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और राज्य की प्रथम महिला सुदेश धनखड़ को 27 अक्तूबर को काली पूजा के अवसर पर दक्षिण कोलकाता स्थित अपने निवास पर आमंत्रित किया था. दरअसल, राज्यपाल ने भाई दूज पर उनके घर पर जाने की इच्छा प्रकट की थी.धनखड़ कालीपूजा में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी के साथ बनर्जी के घर गये थे और वहां करीब दो घंटे तक रुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




