बड़ाबाजार: जजों को ले जा रहे कार चालक से बदसलूकी, मामला दर्ज

कोलकाता : न्यायाधीश की मौजूदगी में उनके कार चालक से मारपीट का आरोप एक बाइक चालक पर लगा है. घटना नंदराम मार्केट के समीप सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हावड़ा से एक प्राइवेट कार में तीन न्यायाधीश बैंकशाल कोर्ट की तरफ जा रहे थे. नंदराम मार्केट के समीप […]
कोलकाता : न्यायाधीश की मौजूदगी में उनके कार चालक से मारपीट का आरोप एक बाइक चालक पर लगा है. घटना नंदराम मार्केट के समीप सोमवार सुबह 10.30 बजे के करीब की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हावड़ा से एक प्राइवेट कार में तीन न्यायाधीश बैंकशाल कोर्ट की तरफ जा रहे थे. नंदराम मार्केट के समीप उनकी कार से एक बाइक को धक्का लग गया. हालांकि इसमें बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था.
इस पर बाइक चालक ने गुस्से में आकर कार चालक से बदसलूकी के अलावा मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद जैसे ही उसे कार में न्यायाधीश के बैठे होने का पता चला, वह वहां से फरार हो गया. इधर अदालत पहुंचने के बाद कार चालक ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक के खिलाफ बड़ाबाजार थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










