जियागंज कांड कानून व्यवस्था की विफलता : तथागत

Updated at : 13 Oct 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
जियागंज कांड कानून व्यवस्था की विफलता : तथागत

कोलकाता : मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने जियागंज में हुए तिहरे हत्याकांड पर चर्चा करते हुए कहा कि वह इस मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ व फिल्म निर्देशिका अपर्णा सेन से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी सभ्य समाज में सोची नहीं जा सकती है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : मेघालय के राज्यपाल तथागत राय ने जियागंज में हुए तिहरे हत्याकांड पर चर्चा करते हुए कहा कि वह इस मामले में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ व फिल्म निर्देशिका अपर्णा सेन से पूरी तरह सहमत हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी सभ्य समाज में सोची नहीं जा सकती है. यह सब पश्चिम बंगाल में ही संभव है. इस तरह की घटना राज्य की कानून व्यवस्था की विफलता को ही दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंधु प्रकाश पाल व उनकी गर्भवती पत्नी और मासूम बच्चे की नृशंस हत्या हुई है. उसकी निंदा करने की भाषा उनके पास नहीं है. उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि ताज्जुब तो तब होता है, जब इस तरह की घटना को भी लोग राजनीति के चश्मे से देखने लगते हैं.
उन्होंने कहा कि मृतक भाजपा अथवा आरएसएस का कार्यकर्ता या समर्थक था कि नहीं यह बड़ी बात नहीं है. बड़ी बात यह है कि वह एक स्वतंत्र देश का नागरिक था. इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तार करने की जगह बयानबाजी और मामले की लीपापोती करने में जुटी है. यह घटना बांग्लादेश के बंगबंधु के 13 साल के बच्चे की हुई निर्मम हत्या की याद दिला रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola