मिथिलावासियों का दशहरा मिलन समारोह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मिथिला के पारंपरिक पर्व कोजगरा की पूर्व संध्या पर मिथिला विकास परिषद ने दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया. मिथिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिला विकास परिषद अध्यक्ष अशोक झा ने की. मैथिली भाषा के कवियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. गोपी […]
विज्ञापन
कोलकाता : मिथिला के पारंपरिक पर्व कोजगरा की पूर्व संध्या पर मिथिला विकास परिषद ने दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया. मिथिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिला विकास परिषद अध्यक्ष अशोक झा ने की. मैथिली भाषा के कवियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. गोपी कांत झा ‘मुन्ना’ ने संचालन किया.
कृष्ण चंद्र झा ‘रसिक’, मदन झा, बिनय कुमार प्रतिहस्त, नारायण ठाकुर, अरुण झा, रघुनाथ चौधरी, श्रीमती शैल झा, श्रीमती रूपा चौधरी, नबो नाथ झा, ईश्वर चंद्र झा आदि उपस्थित रहे. श्री झा ने बताया कि 20 अक्तूबर को मिथिला सभागार में सायं 4 बजे से कोजगरा मिलन उत्सव का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










