15 से भाजपा शुरू करेगी पदयात्रा : दिलीप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 2:23 AM
प्रत्येक सांसद 10 दिनों में 150 किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा कोलकाता : दुर्गापूजा समाप्त होते ही प्रदेश भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए प्रदेश भाजपा ने 15 अक्तूबर से पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की है. गांधी संकल्प पदयात्रा में स्थानीय सांसद व […]
प्रत्येक सांसद 10 दिनों में 150 किलोमीटर की करेंगे पदयात्रा
कोलकाता : दुर्गापूजा समाप्त होते ही प्रदेश भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए प्रदेश भाजपा ने 15 अक्तूबर से पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की है.
गांधी संकल्प पदयात्रा में स्थानीय सांसद व लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के साथ-साथ पार्टी के राज्य व जिला स्तर के नेता हिस्सा लेंगे. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि यह यात्रा 15 से शुरू होगी और 25 अक्तूबर तक चलेगी. इस दौरान 10 दिनों तक प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में भाजपा नेता व कार्यकर्ता 150 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. इस पदयात्रा के दौरान राजनीतिक प्रचार व तृणमूल की नीतियों पर आक्रमण के अतिरिक्त भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक सहित 10 सूत्री मुद्दों पर आम लोगों को जागरूक करेंगे. यह पदयात्रा भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की है. दो अक्तूबर को गांधी जयंती से लेकर 30 नवंबर तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक पदयात्रा का कार्यक्रम है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाया था और तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










