ePaper

सांसद नुसरत की दुर्गा पूजा पर देवबंद का मुंह फूला, उलेमा ने कही ये बात, मिला करारा जवाब

Updated at : 08 Oct 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद नुसरत की दुर्गा पूजा पर देवबंद का मुंह फूला, उलेमा ने कही ये बात, मिला करारा जवाब

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने को लेकर मौलानाओं के गुस्से का सामना कर रही हैं लेकिन उन्हें केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी का समर्थन मिला है. मंत्री ने कहा कि निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए और भारतीय महिलाएं आमतौर पर अपने पति के धर्म से […]

विज्ञापन

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने को लेकर मौलानाओं के गुस्से का सामना कर रही हैं लेकिन उन्हें केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी का समर्थन मिला है. मंत्री ने कहा कि निजी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए और भारतीय महिलाएं आमतौर पर अपने पति के धर्म से जानी जाती है.

दारूल उलूम देवबंद से जुड़े मुफ्ती असद कासमी ने कहा था कि सांसद को अपना नाम और धर्म बदल लेना चाहिए क्योंकि वह अपने कार्यों से ‘इस्लाम और मुस्लिमों को बदनाम’ कर रही हैं. बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुई जहां शादी के बाद से हिंदू प्रतीकों जैसे ‘मंगलसूत्र और ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने इस साल उद्यमी निखिल जैन से शादी की है.

चौधरी ने कहा कि सभी को निजी पसंद का सम्मान करना चाहिए. यह उनकी पसंद है और अपनी पसंद से किसी भी त्योहार में उन्हें हिस्सा लेने की स्वतंत्रता है. भारत में एक शादीशुदा महिला आमतौर पर अपने पति के धर्म का पालन करती है और हम सभी जानते हैं कि नुसरत की शादी निखिल जैन से हुई है.

कासमी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि ये मौलाना कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में अजान बजाने पर क्यों चुप हैं? मंत्री ने पूछा कि क्या यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसा नहीं था. चौधरी पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता के बेलाघाट में एक दुर्गा पूजा समिति द्वारा थीम संगीत के तौर पर संस्कृत भजन के साथ अज़ान बजाने का हवाला दे रही थीं. रविवार को साड़ी में नजर आईं नुसरत जहां ने सुरूची संघा में अपने पति के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लिया. एक पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान जहां द्वारा भी उसका जाप करते हुए टीवी चैनलों पर दिखाया गया. इस दौरान वह पूजा वाली मुद्रा में थीं.

उन्होंने यहां ढोल भी बजाया और नृत्य किया. बाद में जहां ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने सभी की शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola