राजभवन में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Updated at : 01 Oct 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजभवन में मुलाकात की. राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की करीब आधे घंटे तक अकेले में बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने इसे सौजन्यता की खातिर हुई मुलाकात करार दिया है. हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
कोलकाता : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजभवन में मुलाकात की. राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की करीब आधे घंटे तक अकेले में बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने इसे सौजन्यता की खातिर हुई मुलाकात करार दिया है.
हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजभवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के साथ मुलाकात नहीं की. इधर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद का राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ तथा उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने स्वागत किया. इससे पहले दोपहर 12.30 बजे नेताजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल ने किया था.
एयरपोर्ट पर राज्य के मंत्री पुर्णेंदु बसु के अलावा केंद्र व राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रपति सोमवार को कोलकाता पहुंचने के बाद राजभवन में ठहरे. इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ सोमवार शाम बेलूड़ मठ पहुंचे. वह मंगलवार को एनआइएलडी कोलकाता का दौरा करेंगे. अपने इस दौरे के दौरान एनआइएलडी में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




