ePaper

एक को सॉल्टलेक में पूजा मंडप का उदघाटन करेंगे अमित शाह

Updated at : 29 Sep 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
एक को सॉल्टलेक में पूजा मंडप का उदघाटन करेंगे अमित शाह

स्मृति ईरानी, गौतम गंभीर भी पूजा मंडप के उद्घाटन के समय कोलकाता में मौजूद रहेंगे कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोलकाता के साल्टलेक में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. आगामी एक अक्तूबर को अपने कोलकाता दौरे के दौरान श्री शाह साल्टलेक के बीजे ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल का […]

विज्ञापन

स्मृति ईरानी, गौतम गंभीर भी पूजा मंडप के उद्घाटन के समय कोलकाता में मौजूद रहेंगे

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोलकाता के साल्टलेक में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. आगामी एक अक्तूबर को अपने कोलकाता दौरे के दौरान श्री शाह साल्टलेक के बीजे ब्लॉक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने वाले हैं.

पूजा समिति के सचिव उमाशंकर घोष दस्तिदार उर्फ मेजो दा ने शनिवार को कहा कि इसके लिए सारी तैयारियां अंतिम चरण में है. उमाशंकर दस्तिदार कारोबारी हैं और भाजपा नेताओं के करीबी माने जाते हैं.

उन्होंने पूजा उद्घाटन के लिए गौतम गंभीर, स्मृति इरानी, अमित शाह समेत पार्टी के अन्य नेताओं के नाम का प्रस्ताव भेजा था. जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष ने पूजा उद्घाटन का अनुरोध स्वीकार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के मुताबिक गांधी जयंती से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को ध्यान में रखते हुए अमित शाह ने शर्त दी है कि जिन दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पर्यावरण अनुकूल आयोजन किया जायेगा, वे उन्हीं का उद्घाटन करेंगे.

बीजे ब्लॉक के पूजा आयोजकों का दावा है कि इस बार उनका आयोजन पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया गया है. पूरे मंडप में तमाम तरह से बच्चों के मनोरंजन वाले पात्र बनाये गये हैं, जिसमें छोटा भीम, सुपरमैन, बैटमैन समेत अन्य मनोरंजक चरित्र मूर्ति के आकार में स्थापित किये जायेंगे. प्रदेश भाजपा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमित शाह के अलावा स्मृति ईरानी, गौतम गंभीर जैसे भाजपा के अन्य नेता भी दुर्गा पूजा के उद्घाटन के समय कोलकाता में मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola