सारधा मामला : कोलकाता के पूर्व CP राजीव कुमार अभी भी लापता, सीबीआई की विशेष टीम दिल्ली लौटी

Updated at : 27 Sep 2019 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
सारधा मामला : कोलकाता के पूर्व CP राजीव कुमार अभी भी लापता, सीबीआई की विशेष टीम दिल्ली लौटी

कोलकाता : शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए कोलकाता भेजी गयी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय एक टीम नयी दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय लौट आयी है. एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिये गये समन की […]

विज्ञापन

कोलकाता : शहर के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का पता लगाने के लिए कोलकाता भेजी गयी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय एक टीम नयी दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय लौट आयी है. एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिये गये समन की अनदेखी कर रहे कुमार की तलाश में विशेष टीम पिछले एक सप्ताह में शहर के कई स्थानों पर गयी, लेकिन वह कुमार का पता नहीं लगा पायी.

टीम 17 सितंबर से पश्चिम बंगाल की राजधानी में थी. सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कुछ दिन पहले यहां आयी टीम कल यहां से लौट गयी है.’ कुमार ने पिछले सप्ताह कलकत्ता उच्च न्यायालय का रूख किया था, जो इस समय उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

सारधा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों के साथ कथित तौर पर 2500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी. सारधा चिटफंड मामले में महत्वपूर्ण सबूत के साथ छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने पिछले दो सप्ताह में अग्रिम जमानत पाने के लिए कई अदालतों का रूख किया लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola