ePaper

बोले कैलाश विजयवर्गीय- बंगाल में लागू होगा एनआरसी, पर हिंदू नहीं जायेंगे देश से बाहर

Updated at : 26 Sep 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
बोले कैलाश विजयवर्गीय- बंगाल में लागू होगा एनआरसी, पर हिंदू नहीं जायेंगे देश से बाहर

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश पार्टी के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल में लागू किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा. बंगाल में भाजपा के रणनीतिकार विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नाम […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश पार्टी के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पश्चिम बंगाल में लागू किया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि एक भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा.

बंगाल में भाजपा के रणनीतिकार विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नाम लिए बिना कहा कि कुछ राजनीतिक दल एनआरसी पर भ्रम फैला कर आम लोगों के बीच डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. वह यहां महाजाति सदन में अखिल भारतीय कीर्तन, बाउल एवं भक्ति गायक कल्याण ट्रस्ट के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर श्री विजयवर्गी ने कीर्तन किया, जबकि केंद्रीय सह प्रभारी अरविंद मेनन और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल राय ढोल बजाते नजर आये.

श्री विजयवर्गीय ने कहा : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एनआरसी को लागू किया जायेगा, लेकिन किसी भी हिंदू को देश नहीं छोड़ना होगा. प्रत्येक हिंदू को नागरिकता दी जाएगी. उन्होंने तृणमूल की ओर इशारा करते हुए कहा : कुछ लोग हैं जो असत्य फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.
गौरतलब है कि राज्य में एनआरसी लागू होने की अटकलों के बीच सैकड़ों लोग जन्म प्रमाण-पत्र और जरूरी दस्तावेज लेने राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी एवं नगर नकाय कार्यालयों के बाहर कतार में खड़े देखे जा रहे हैं. तृणमूल सरकार की ओर से इसे लागू नहीं करने के आश्वासन के बावजूद लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं.भाजपा शासित असम में एनआरसी की अंतिम सूची से बड़ी संख्या में बंगालियों के नाम नहीं शामिल होने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola