एनआरसी : कई जगहों पर अफरातफरी का माहौल, जन्म प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज एकत्र करने में जुटे लोग

कोलकाता : राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) लागू होने की आशंका के कारण कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग मंगलवार को अपना जन्म प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज एकत्र करने के लिए सरकारी और निगम कार्यालयों में जुटे. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सरकार कह चुकी है वह इसकी (एनआरसी) अनुमति नहीं देगी. भाजपा शासित असम […]
कोलकाता : राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) लागू होने की आशंका के कारण कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोग मंगलवार को अपना जन्म प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज एकत्र करने के लिए सरकारी और निगम कार्यालयों में जुटे. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस सरकार कह चुकी है वह इसकी (एनआरसी) अनुमति नहीं देगी. भाजपा शासित असम में अंतिम एनआरसी सूची से बड़ी संख्या में हिंदू बंगालियों के नाम बाहर रह जाने के कारण लोगों में दहशत फैल गयी है और राज्य में अब तक छह मौतें हो चुकी हैं.
शहर में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मुख्यालय और अन्य संभागीय कार्यालयों तथा राज्य के अन्य हिस्सों में बीडीओ कार्यालयों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में लोग भूमि और अन्य जरूरी दस्तावेज निकालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. केएमसी मुख्यालय के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे 75 वर्षीय अजीत रे ने कहा : मैं अपना जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए केएमसी कार्यालय आया हूं, क्योंकि बहुत पहले मैंने इसे खो दिया था. मैंने सुना है कि बंगाल में एनआरसी लागू होने की स्थिति में इस देश का नागरिक साबित करने के लिए हमें अपने जन्म प्रमाण पत्र चाहिए होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




