भीषण गर्मी से मिली शहरवासियों को राहत

झमाझम बरसी राहत कोलकाता : शनिवार को महानगर समेत हावड़ा व दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई. नतीजतन शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक बारिश जारी रहेगी. वहीं सोमवार व मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश व बुधवार और गरुवार को […]
झमाझम बरसी राहत
कोलकाता : शनिवार को महानगर समेत हावड़ा व दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई. नतीजतन शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक बारिश जारी रहेगी. वहीं सोमवार व मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश व बुधवार और गरुवार को तेज बारिश होने की संभावना है.
अगले चार दिनों तक महानगर में आंशिक रुप से काले बादल छाये रहेंगे. गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव की स्थिति बनी हुई है. इस दिन शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि बारिश की वजह से शहर के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




