पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद कहा

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया. सुश्री बनर्जी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं. बुधवार को मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ बैठक है. आज सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री […]
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया. सुश्री बनर्जी मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं. बुधवार को मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ बैठक है.
आज सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया.
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री एक साक्षात्कार में खुलासा कर चुके हैं कि ममता बनर्जी उन्हें प्रत्येक वर्ष पूजा के दौरान कुर्ता भेजती हैं तथा बंगाल की स्वादिष्ट मिठाइयां भी भेजती रही हैं.
Thank you so much Mamata Didi.
মমতা দিদি আপনার শুভেচ্ছার জন্য ধন্যবাদ @MamataOfficial https://t.co/KE0HPohJ6z
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




