एक लाख से ज्यादा को रोजगार : ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 2:08 AM
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान देवचा पचामी के खनन के लिए राज्य के मुख्य सचिव मलय दे के नेतृत्व में उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी खनन के संबंध में दिशा तय करेगी. तीन वर्षों की कोशिशों के बाद बंगाल को इसके […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान देवचा पचामी के खनन के लिए राज्य के मुख्य सचिव मलय दे के नेतृत्व में उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी खनन के संबंध में दिशा तय करेगी. तीन वर्षों की कोशिशों के बाद बंगाल को इसके खनन के लिए अनुमति मिल गयी है.
इस संबंध में अगले हफ्ते एमओयू पर हस्ताक्षर किया जायेगा. राज्य सचिवालय नबान्न में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां 2102 मिलियन मीट्रिक टन का कोयला है. हालांकि खदान में कोयले की मौजूदगी नीचे है. ऊपर पत्थर होने की वजह से पहले उन्हें हटाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










