ePaper

ममता बनर्जी का केंद्र पर वार- मुझे जेल में भी बंद कर दें, तो मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं

Updated at : 28 Aug 2019 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी का केंद्र पर वार- मुझे जेल में भी बंद कर दें, तो मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं

कोलकाता: पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बुधवार को जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में असहमति के स्वर को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं का नेतृत्व सेवानिवृत्त नौकरशाह कर रहे हैं जो […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बुधवार को जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में असहमति के स्वर को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है.

ममता बनर्जी ने कहा कि सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं का नेतृत्व सेवानिवृत्त नौकरशाह कर रहे हैं जो सरकार के लिए ‘येस मैन’ की तरह काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब बंगाल के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि हम उसकी विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं.

टीएमसी छोड़कर भाजपा का दामन थामने के संबंध में उन्होंने कहा कि केंद्र विपक्ष के नेताओं को या तो धमकी देती है या धन से खरीद लेती है.भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुझे जेल में बंद कर सकती है लेकिन मैं भाजपा के सामने झुकने वाली नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola