चिदंबरम की गिरफ्तारी का तरीका निराशाजनक
Updated at : 23 Aug 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को जिस प्रकार से गिरफ्तार किया गया है, यह तरीका ‘अत्यंत निराशाजनक’ है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका ‘गुहार लगा रही’ लोकतांत्रिक व्यवस्था की मदद के लिए सामने नहीं आ रही. उन्होंने चिदंबरम की गिरफ्तारी की आलोचना करते […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को जिस प्रकार से गिरफ्तार किया गया है, यह तरीका ‘अत्यंत निराशाजनक’ है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका ‘गुहार लगा रही’ लोकतांत्रिक व्यवस्था की मदद के लिए सामने नहीं आ रही.
उन्होंने चिदंबरम की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जतायी. पूर्व मेदिनीपुर जिले की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन गुरुवार को दीघा से कोलकाता के लिए हेलीकॉप्टर पर सवार होने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की न्यायिक व्यवस्था अपनी स्थिति पर आंसू बहा रहा है.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर काम कर रही हैं. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कानून अपनी राह चलेगी, पर जिस तरीके से उन्हें गिरफ्तार किया गया, वह ठीक नहीं है.
ममता ने कहा कि कानूनी मामले पर उन्हें कुछ कहना नहीं है, पर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार करने के लिए जो तरीके अपनाये गये, वह किसी भी रूप में तर्कसंगत नहीं है. बुधवार शाम को हुई चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए सुश्री बनर्जी ने रवींद्रनाथ टैगोर का हवाला दिया और कहा : न्याय का संदेश एकांत में सिसकियां ले रहा है.
उन्होंने कहा : पी चिदंबरम एक अर्थशास्त्री, पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं. उन्हें जिस तरह से गिरफ्तार किया गया, वह निराशाजनक है. लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं-लोकतांत्रिक संस्थान, चुनाव आयोग, मीडिया और न्यायपालिका.
हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था गुहार लगा रही है, फिर भी न्यायपालिका उसकी मदद को सामने नहीं आ रही. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया संगठन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता बन गये हैं. सीबीआइ ने आइएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में बुधवार रात चिदंबरम को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




