ePaper

तृणमूल को झटका देकर विधायक सोवन चटर्जी इस सप्ताह थामेंगे भाजपा का दामन!

Updated at : 14 Aug 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल को झटका देकर विधायक सोवन चटर्जी इस सप्ताह थामेंगे भाजपा का दामन!

कोलकाता : कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक सोवन चटर्जी के इस सप्ताह के अंत तक नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल होने की संभावना है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता के पूर्व महापौर एवं तृणमूल कांग्रेस विधायक सोवन चटर्जी के इस सप्ताह के अंत तक नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल होने की संभावना है. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

चटर्जी के निजी जीवन में परेशानियों के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले साल नवंबर में उनसे तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर दोनों पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था.

सूत्रों के अनुसार, चटर्जी पिछले कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में थे. वह पिछले महीने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले थे और तब से ही उनके भगवा पार्टी में शामिल होने के कयास लगाये जा रहे थे. भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो वह आज या इस सप्ताह के अंत तक भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

लोकसभा चुनाव में हैरानी भरे नतीजों के बाद सत्तारूढ़ टीएमसी ने चटर्जी को मनाने की कोशिशें की लेकिन परिणाम सिफर रहा. चटर्जी को उनके संगठनात्मक कौशल के लिए जाना जाता है. लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से टीएमसी के छह और कांग्रेस तथा माकपा के एक-एक विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं.

आपको बता दें कि भाजपा ने राज्य में 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पैठ बना ली है. टीएमसी भाजपा से महज चार सीटें ही अधिक जीत पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola