ममता ने युवाओं से कहा बेरोजगारी को बनायें मुद्दा

Updated at : 13 Aug 2019 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
ममता ने युवाओं से कहा बेरोजगारी को बनायें मुद्दा

कोलकाता : देश में 45 साल में बेरोजगारी दर सबसे अधिक होने को लेकर केंद्र पर निशाना साधने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवकों से बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाने को कहा. ममता बनर्जी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को आश्वासन दिया कि […]

विज्ञापन

कोलकाता : देश में 45 साल में बेरोजगारी दर सबसे अधिक होने को लेकर केंद्र पर निशाना साधने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने युवकों से बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाने को कहा. ममता बनर्जी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को आश्वासन दिया कि वह उनका साथ देंगी.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के दिन बंगाल में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस मनाया जाता है. वह युवाओं, छात्रों और नयी पीढ़ी से अपील करती हैं कि मजबूत बने और सवाल करें.

बेरोजगारी की समस्या का कोई जवाब नहीं है. केन्द्र सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि राज्य में उनके शासनकाल में बेरोजगारी में 45 प्रतिशत की कमी आयी है. आंकड़ों में पश्चिम बंगाल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मामले में राज्यों में सबसे ऊपर था. उन्होंने कहा कि बंगाल में बेरोजगारी 45 प्रतिशत कम हुई है. जीडीपी वृद्धि में बंगाल देश में सबसे ऊपर है. वह हमेशा युवाओं, छात्रों और नई पीढ़ी के साथ हैं. आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 2018-19 में जीडीपी दर 12.58 प्रतिशत रही और इस दौरान बेरोजगारी दर 6.1 दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola