वरिष्ठ नागरिकों को निगम की सौगात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संपत्ति कर में छूट सहित दी जायेंगी कई सुविधाएं कोलकाता : महानगर में रहने वाले सिनियर सिटीजन को कोलकाता नगर निगम की ओर से विभिन्न तरह की सुविधाएं दी जायेंगी. इसके लिए निगम की ओर से निर्देशिका जारी की गयी है. निर्देशिका में सिनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 10 फीसदी की छूट दी जायेगी. […]
विज्ञापन
संपत्ति कर में छूट सहित दी जायेंगी कई सुविधाएं
कोलकाता : महानगर में रहने वाले सिनियर सिटीजन को कोलकाता नगर निगम की ओर से विभिन्न तरह की सुविधाएं दी जायेंगी. इसके लिए निगम की ओर से निर्देशिका जारी की गयी है. निर्देशिका में सिनियर सिटीजन को संपत्ति कर में 10 फीसदी की छूट दी जायेगी. इसी तरह स्पेशल व एक्सक्लूसिव पार्किंग फीस में छूट दी जायेगी.
इसके निगम के कम्युनिटी हॉल की बुकिंग के दौरान भी वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट दी जायेगी. वरिष्ठ नागरिकों को बिल्डिंग प्लान सेक्शन में विशेष छूट दी जायेगी. इसके अलावा उम्रदराज लोगों के लिए सिनियर सिटीजन हेल्प लाइन भी जल्द चालू की जायेगी. निगम के ट्रेजरी में वृद्धाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था की जायेगी.
वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ चेकअप कैंप, सरकारी व निगम के हेल्थ सेंटरों में अगर से काउंटर की व्यवस्था रहेगी. वहीं किसी आपातकालीन स्थिति के लिए स्पेशल एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रखी रहेगी. जल्द ही निगम के वेब पोर्टल पर एम्बुलेंस सेवा के लिए फोन नंबर को उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










