बनगांव नगरपालिका के चार पार्षदों ने की तृणमूल में वापसी
Updated at : 09 Aug 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

दावा, पालिका पर दोबारा तृणमूल का कब्जा बहुमत को लेकर हाइकोर्ट में लंबित है मामला अब तृणमूल कांग्रेस के हुए 13, भाजपा में रह गये सात पार्षद कोलकाता :कलकत्ता हाइकोर्ट में अब भी बनगांव नगरपालिका पर कब्जे (बहुमत) को लेकर एक मामला लंबित है. इसी बीच लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा […]
विज्ञापन
दावा, पालिका पर दोबारा तृणमूल का कब्जा
बहुमत को लेकर हाइकोर्ट में लंबित है मामला
अब तृणमूल कांग्रेस के हुए 13, भाजपा में रह गये सात पार्षद
कोलकाता :कलकत्ता हाइकोर्ट में अब भी बनगांव नगरपालिका पर कब्जे (बहुमत) को लेकर एक मामला लंबित है. इसी बीच लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गये पार्षदों में से गुरुवार को चार पार्षदों ने पुरानी पार्टी में वापसी की.
राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और राज्य के खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की उपस्थिति में 16 नंबर वार्ड के पार्षद अभिजीत कापुरिया, छह नंबर वार्ड के दिलीप मजूमदार, सात नंबर वार्ड के कार्तिक मंडल और दो नंबर वार्ड के हिमाद्री मंडल ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी की. इससे 22 पार्षदों की बनगांव नगरपालिका में तृणमूल कांग्रेस पार्षदों की संख्या बढ़ कर 13 हो गयी है और भाजपा के पार्षदों की संख्या सात हो गयी और माकपा और कांग्रेस के एक-एक पार्षद हैं. इस तरह बनगांव पालिका पर दोबारा तृणमूल कांग्रेस का दखल कायम हो गया है.
हालांकि हाईकोर्ट ने बहुमत को लेकर दायर याचिका पर अभी भी कोई आदेश नहीं दिया है. अविश्वास प्रस्ताव के दिन विपक्षी पार्षदों की अनुपस्थिति के बीच चेयरमैन शंकर आढ्य द्वारा 10 पार्षदों को लेकर जीत का दावा करने पर अदालत ने कड़ी टिप्पणी की थी.
वहीं, गुरुवार को चार भाजपा पार्षदों को पार्टी में दोबारा शामिल करने के मौके पर मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद भय व आतंक की राजनीति की. पार्टी नेताओं व समर्थकों को डरा-धमका कर भाजपा में शामिल किया है.
उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पार्टी के लोगों के दिलों में बसती हैं. भाजपा ने इन पार्षदों को लोभ व भय दिखा कर पार्टी में शामिल किया था, लेकिन ममता बनर्जी के प्रति उनका मोह भंग नहीं हुआ. उन्होंने दोबारा पार्टी में शामिल होने की इच्छा जतायी.
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद एक साथ बनगांव के एक दर्जन पार्षद मुकुल राय के हाथों दिल्ली में झंडा थाम कर भाजपा में शामिल हो गये थे, लेकिन उनमें एक भाजपा महिला पार्षद ने अविश्वास मत के ठीक पहले ही तृणमूल कांग्रेस में वापसी की थी. वहीं गुरुवार को और चार पार्षदों ने वापसी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




