ePaper

आज से महानगर समेत दक्षिण बंगाल में बारिश

Updated at : 06 Aug 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
आज से महानगर समेत दक्षिण बंगाल में बारिश

कोलकाता : महानगर समेत दक्षिण बंगाल में मंगलवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. यह संभावना अलीपुर मौसम विभाग ने जतायी है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से यह बारिश होगी. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि लगातार बारिश की […]

विज्ञापन

कोलकाता : महानगर समेत दक्षिण बंगाल में मंगलवार से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है. यह संभावना अलीपुर मौसम विभाग ने जतायी है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से यह बारिश होगी. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि लगातार बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक इस बारिश के बावजूद सीजन में हुई बारिश की कमी पूरी नहीं होगी.

निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना होगी. दक्षिण बंगाल के कमोबेश सभी जिलों में बारिश की संभावना है. हालांकि पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग के सह निदेशक गणेश दास ने बताया कि अरब सागर में मौसमी हवाएं सक्रिय हैं.

लिहाजा दक्षिण बंगाल की तुलना में देश के पश्चिम तट पर तुलनात्मक रूप में अधिक बारिश हो रही है. मंगलवार को महानगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola