ज्योति बसु सेंटर ऑफ सोशल स्टडीज एंड रिसर्च के लिए जमीन की मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jul 2019 12:47 AM
कोलकाता : आखिरकार वामपंथियों की मांग के मुताबिक ज्योति बसु सेंटर फॉर सोशल स्टडीज एंड रिसर्च के लिए राज्य सरकार ने जमीन की अनुमति दे दी है. न्यू टाउन में पांच एकड़ की भूमि पर ज्योति बसु सेंटर बनेगा. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में ही जमीन का अनुमोदन पत्र तत्कालीन वाममोर्चा सरकार ने तैयार […]
कोलकाता : आखिरकार वामपंथियों की मांग के मुताबिक ज्योति बसु सेंटर फॉर सोशल स्टडीज एंड रिसर्च के लिए राज्य सरकार ने जमीन की अनुमति दे दी है. न्यू टाउन में पांच एकड़ की भूमि पर ज्योति बसु सेंटर बनेगा. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में ही जमीन का अनुमोदन पत्र तत्कालीन वाममोर्चा सरकार ने तैयार किया था. लेकिन वर्ष 2011 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद सेंटर के लिए जमीन नहीं मिलने का आरोप वामपंथियों की ओर से लगाया गया था.
आखिरकार इसकी अनुमति मिली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन से संबंधित पुरानी फाइल को निकालने के लिए हिडको को निर्देश दिया गया है. जमीन की मंजूरी जल्द दिये जाने का निर्देश भी राज्य सरकार की ओर से दिया गया है. इससे पहले सेंटर के लिए जमीन दिलाने के लिए माकपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास गुहार लगायी थी. माकपा के तीन नेता सुजन चक्रवर्ती, रबीन देव व अशोक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री को बताया था कि पैसे देने के बावजूद उन्हें जमीन नहीं मिली है, जबकि न्यूटाउन की नियंत्रक संस्था, हिडको माकपा को दूसरी जमीन देना चाह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










