ePaper

कोलकाता में 39 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 17 Jul 2019 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में 39 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से नकदी लेनदेन के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब पुलिस ने बड़ाबाजार क्षेत्र में टी बोर्ड के पास से 39 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम सजन शर्मा (54) बताया गया है. वह जोड़ाबागान […]

विज्ञापन

कोलकाता : बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से नकदी लेनदेन के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. मंगलवार की शाम 4 बजे के करीब पुलिस ने बड़ाबाजार क्षेत्र में टी बोर्ड के पास से 39 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम सजन शर्मा (54) बताया गया है. वह जोड़ाबागान थाना अंतर्गत वृंदावन बसाक स्ट्रीट का निवासी है.

सूत्रों के अनुसार, हेयर स्ट्रीट थाना और कोलकाता स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) को मुखबिरों से बड़ाबाजार इलाके में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नकदी की लेनदेन की भनक मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस सादे लिबास में इलाके में नजर रख रही थी. टी बोर्ड के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखकर उससे पूछताछ की गयी.
संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी, जिसमें लाखों रुपये मिले. नकदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज उसके पास नहीं था. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह इतने रुपये कहां से लाया और रुपयों का क्या करने वाला था. हालांकि पुलिस प्राथमिक जांच के बाद यह मान रही है कि हवाला कारोबार के तहत ही 39 लाख रुपये महानगर लाये गये थे. इससे पहले शनिवार को 30.29 लाख रुपये समेत मनीष कुमार खत्री और गुरुवार की रात को करीब 11.32 लाख रुपये समेत दो लोगों को बड़ाबाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola