वर्षा का जल संरक्षण करने वालों को कर में छूट

Updated at : 12 Jul 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षा का जल संरक्षण करने वालों को कर में छूट

कोलकाता : वर्षा का जल सं‍रक्षण करने वाले को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी. कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष ने यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि महानगर में छत पर बारिश का पानी संरक्षित रखने वाले लोगों‍ को कर में छूट मिलेगी. कर में कब और कितनी छूट दी जायेगी, इस […]

विज्ञापन

कोलकाता : वर्षा का जल सं‍रक्षण करने वाले को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी. कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष ने यह घोषणा की. उन्होंने बताया कि महानगर में छत पर बारिश का पानी संरक्षित रखने वाले लोगों‍ को कर में छूट मिलेगी. कर में कब और कितनी छूट दी जायेगी, इस पर मेयर से चर्चा के बाद फैसला लिया जायेगा. जल्द ही इसकी रूपरेखा भी तैयार होगी.

नॉर्थ दिल्ली नगर निगम पहुंचे अतिन : यूनिट एरिया असेसमेंट कर प्रणाली को महानगर की तर्ज पर अब नॉर्थ दिल्ली म्यूनिसिपल कारपोरेशन में भी लागू किया जायेगा. इस विषय पर चर्चा के लिए नॉर्थ दिल्ली के मेयर अवतार सिंह के आमंत्रण पर कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर अतिन घोष के नेतृत्व में अससेमेंट विभाग के आला अधिकारी सोमवार दोपहर नार्थ दिल्ली पहुंचे. वहां इस कर प्रणाली को लागू करने में कोलकाता नगर निगम के अधिकारी मदद करेंगे. उधर, दिल्ली पहुंचने के बाद कोलकाता के डिप्टी मेयर श्री घोष ने निगम के आला अधिकारियों के साथ बैठक की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola