भारतीय रेलवे में 2018-19 में रेल दुर्घटनाएं शून्य
Updated at : 05 Jul 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

आर्थिक समीक्षा में हुआ खुलासा माल ढुलाई से राजस्व में 5.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज 2021 तक 38,000 किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण की योजना कोलकाता : आर्थिक समीक्षा में 2018-19 में ट्रेन दुर्घटनाओं के मामले शून्य और रेलगाड़ियों के बेपटरी होने की घटना 2016-17 के 78 से घटकर 2018-19 में 46 हो गयी हैं. […]
विज्ञापन
आर्थिक समीक्षा में हुआ खुलासा
माल ढुलाई से राजस्व में 5.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
2021 तक 38,000 किलोमीटर रेल लाइन के विद्युतीकरण की योजना
कोलकाता : आर्थिक समीक्षा में 2018-19 में ट्रेन दुर्घटनाओं के मामले शून्य और रेलगाड़ियों के बेपटरी होने की घटना 2016-17 के 78 से घटकर 2018-19 में 46 हो गयी हैं. केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा पेश की. आर्थिक समीक्षा के मुताबिक, 2018-19 के दौरान रेलवे ने 1159.55 मिलियन टन की माल ढुलाई (कोंकण रेलवे की लदान को छोड़कर) से राजस्व हासिल किया है जबकि 2016-17 की अवधि में यह आंकड़ा 1106.15 मिलियन टन दर्ज किया गया था.
2016-17 के मुकाबले 2018-19 में 53.49 मिलियन टन, 4.83 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी. आर्थिक समीक्षा के अनुसार, भारतीय रेलवे ने 1221.39 मिलियन टन का राजस्व अर्जक माल भाड़ा लदान किया था, जो वर्ष 2017-18 के माल भाड़ा यातायात से 61.84 मिलियन टन की वृद्धि है. 2016-17 की तुलना में वर्ष 2017-18 में भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 2.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.
इसी प्रकार 2017-18 की तुलना में वर्ष 2018-19 में भारतीय रेलवे में यात्रा करने वालों की संख्या में 0.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. भारतीय रेलवे ने अपने ब्रॉडगेज नेटवर्क के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण करने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम की शुरुआत की है. इससे आयातित डीजल तेल पर देश की निर्भरता कम होगी. एक अप्रैल, 2019 की स्थिति के अनुसार, भारतीय रेलवे के पास विद्युत चालित 35,488 किलोमीटर मार्ग का नेटवर्क है, जो कुल नेटवर्क का 51.85 प्रतिशत है और 64.50 प्रतिशत माल ढुलाई करता है, जबकि 53.70 प्रतिशत कोचिंग ट्रैफिक का वहन करता है.
विद्युतीकरण की गति में वृद्धि हुई है और वर्ष 2021 तक इसे बढ़ाकर 38000 किलोमीटर करना तय किया गया है. समीक्षा में कहा गया है कि स्वच्छ रेलवे, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता पर केंद्रित है. समीक्षा में कहा गया है कि लागत प्रभावी लंबी दूरी के परिवहन के क्षेत्र में रेलवे ने उल्लेखनीय प्रगति की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




