हिडको भवन के सामने पुलिस और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हिडको के भाजपा कार्यालय तोड़ देने से नाराज हैं भाजपा समर्थक हिडको का दावा, उनकी जमीन पर बना था भाजपा कार्यालय कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत जात्रागाछी इलाके में हिडको द्वारा पुलिस की मदद से रातों-रात भाजपा का पार्टी ऑफिस तोड़े दिये जाने से गुस्साये भाजपा समर्थकों ने हिडको दफ्तर अभियान चलाया, लेेकिन रैली में शामिल […]
विज्ञापन
हिडको के भाजपा कार्यालय तोड़ देने से नाराज हैं भाजपा समर्थक
हिडको का दावा, उनकी जमीन पर बना था भाजपा कार्यालय
कोलकाता : न्यूटाउन थानांतर्गत जात्रागाछी इलाके में हिडको द्वारा पुलिस की मदद से रातों-रात भाजपा का पार्टी ऑफिस तोड़े दिये जाने से गुस्साये भाजपा समर्थकों ने हिडको दफ्तर अभियान चलाया, लेेकिन रैली में शामिल भाजपा समर्थकों को हिडको दफ्तर जाने से पहले ही जात्रागाछी के पास पुलिस की ओर से रोकने की कोशिश की गयी. इस दौरान भाजपा समर्थकों ने पुलिस का बेरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़े.
हिडको भवन पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सारे बेरिकेड तोड़ दिये. इससे गुस्सायी पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. काफी देर तक हंगामा चलने के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधि दल हिडको दफ्तर गया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर उन्हें एक सप्ताह के अंदर फिर से भाजपा दफ्तर बनाकर देने की मांग की, साथ ही यह भी कहा कि अगर उन्हें उनका कार्यालय नहीं मिलता है तो हिडको की जमीन पर बने तृणमूल पार्टी ऑफिस को भी तोड़ दिया जाय. भाजपा समर्थकों का कहना है कि सात दिनों के अंदर हिडको की ओर से अगर कोई कदम नहीं उठाया गया तो हिडको के चेयरमैन का घेराव किया जायेगा.
वहीं हिडको सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया है कि पार्टी ऑफिस को अवैध तरीके से हिडको की जमीन पर बनाया गया था, इसलिए तोड़ दिया गया. इधर भाजपा नेता पीयूष कानोड़िया ने कहा कि बगैर कोर्ट निर्देश के हिडको ने पार्टी ऑफिस तोड़ा है और अगर हिडको की जमीन पर बीजेपी का पार्टी ऑफिस होने के कारण उसे तोड़ा गया है तो तृणमूल का भी एक पार्टी ऑफिस हिडको की ही जमीन पर है, उसे भी तोड़ना होगा. एक देश में दो कानून नहीं चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










