भाजपा के इशारे पर राज्यपाल ने बुलायी बैठक : ममता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 2:41 AM
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने भाजपा के इशारे पर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर चार मुख्य दलों की बैठक बुलायी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि श्री त्रिपाठी ने उन्हें बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने भाजपा के इशारे पर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर चार मुख्य दलों की बैठक बुलायी है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि श्री त्रिपाठी ने उन्हें बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, राज्यपाल का नहीं.
सुश्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा : वे (राज्यपाल) भाजपा के प्रवक्ता की तरह हैं. भाजपा ने उन्हें सर्वदलीय बैठक कराने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया. मुख्यमंत्री ने कहा : उन्होंने (त्रिपाठी) मुझे भी बुलाया था. लेकिन, मैंने कहा कि मैं नहीं जा सकती, क्योंकि आप राज्यपाल हैं और मैं निर्वाचित सरकार हूं. कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है. यह आपका विषय नहीं है.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि राज्यपाल एक कप चाय या शांति बैठक के लिए लोगों को बुला सकते हैं. यही कारण है कि मैं वहां पार्टी प्रतिनिधि भेज रही हूं. वह जायेंगे और चाय पीकर आ जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










