स्थगित हुआ कोलकाता ‘बीफ फूड फेस्टिवल’ का आयोजन

Updated at : 08 Jun 2019 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
स्थगित हुआ कोलकाता ‘बीफ फूड फेस्टिवल’ का आयोजन

कोलकाता : कोलकाता में आनेवाले दिनों में होनेवाले बीफ फूड फेस्टिवल को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है. एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले 23 जून को मध्य कोलकाता के सुडर स्ट्रीट के एक कैफे में होनेवाले ‘कोलकाता बीफ फेस्टिवल’ का नाम बदलकर ‘कोलकाता बीप फेस्टिवल’ कर दिया गया […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता में आनेवाले दिनों में होनेवाले बीफ फूड फेस्टिवल को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है. एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. इससे पहले 23 जून को मध्य कोलकाता के सुडर स्ट्रीट के एक कैफे में होनेवाले ‘कोलकाता बीफ फेस्टिवल’ का नाम बदलकर ‘कोलकाता बीप फेस्टिवल’ कर दिया गया था.

इसका आयोजन करानेवाली कंपनी ने एक एक्सीडेंटल नोट में फेसबुक पर पोस्ट लिखा : हमें डर है कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाये. चीजें अब हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. इन सभी कारणों से ‘कोलकाता बीप फेस्टिवल’ को रद्द किया जाता है.

इवेंट मैनेजमेंट टीम ने आगे लिखा : हमारी टीम के सदस्यों में से एक को 300 से अधिक कॉल आये, जिनमें कार्यक्रम को लेकर समर्थन से कहीं अधिक कॉल धमकी भरे रहे. टीम के सदस्यों में से एक ने मीडिया से बात करते हुए कहा : मुझे लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. इसके अलावा मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को भी निष्क्रिय करना पड़ा है. उन्होंने दोहराया कि घटना का राजनीति या धर्म से कोई लेना-देना नहीं था.

नहीं ले सकते सुरक्षा की जिम्मेदारी: आयोजक

उन्होंने बताया कि शुरू में आयोजकों ने सोचा था कि चुनाव के बाद फेस्टिवल की योजना बनाने से वे राजनीतिक तनाव से बच पायेंगे लेकिन इससे वह बच नहीं सके. वहीं पोस्ट में कहा गया : सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम उन सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते जो हमारे फूड फेस्टिवल में शामिल होने की योजना बना रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola