ePaper

फिर आंदोलन करेंगी ममता बनर्जी, गुरुवार से नैहट्टी में देंगी धरना

Updated at : 29 May 2019 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
फिर आंदोलन करेंगी ममता बनर्जी, गुरुवार से नैहट्टी में देंगी धरना

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद तृणमूल सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर आंदोलन की राह पकड़ी है. सुश्री बनर्जी गुरुवार उत्तर 24 परगना के नैहट्टी में हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकत्ताओं के साथ धरना में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं को उनके घर […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद तृणमूल सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिर आंदोलन की राह पकड़ी है. सुश्री बनर्जी गुरुवार उत्तर 24 परगना के नैहट्टी में हिंसा के कारण बेघर हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकत्ताओं के साथ धरना में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं को उनके घर वापस लौटायेंगी.

यह धरना नैहट्टी नगरपालिका के सामने होगा. उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी गुरुवारको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने वाली थी, लेकिन हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से क्षुब्ध होकर उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

नैहट्टी के तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ भौमिक ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के पहले और उसके बाद भाजपा समर्थकों द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं. इसमें लगभग 400 तृणमूल समर्थक बेघर हैं.इन बेघरों को घर लौटाया जायेगा. उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाटपाड़ा से कई बेघर तृणमूल समर्थक नबान्न जाकर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की थी और भाजपा द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola