पश्चिम बंगाल : तृणमूल के तीन मंत्रियों के किले में भी गेरुआ रंग हुआ गहरा, 14 विधानसभा सीटों पर मिली बढ़त

मनोरंजन सिंह तीन मंत्रियों के किले में भी भाजपा ने लगायी सेंध 2021 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रियों की चिंता बढ़ी कोलकाता : 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में मोदी की लहर रही. बंगाल भी इससे अछूता नहीं रहा. लहर में भाजपा ने पश्चिम बंगाल के 42 सीटों में से 18 सीटों […]
मनोरंजन सिंह
इसी क्रम में उत्तर 24 परगना जिले की पांच लोकसभा सीटों में बनगांव और बैरकपुर दो सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही पांच लोकसभा सीटों के अंतर्गत आनेवाले 35 विधानसभा क्षेत्रों की 14 सीटों पर भाजपा को तृणमूल कांग्रेस से अधिक बढ़त मिली है. इसमें उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व राज्य के खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, तकनीकी शिक्षामंत्री पुर्णेंदु बसु और दमकल मंत्री सुजीत बोस के किले भी सुरक्षित नहीं रहे. तीनों मंत्रियों के किले में गेरुआ का रंग गहरा दिखने लगा है.
भाजपा ने उनके किले में सेंध लगाते हुए उनके क्षेत्र से तृणमूल से अधिक वोट हासिल किया है. खाद्यमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के हाबरा विधानसभा क्षेत्र से 97310 वोट पाकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस से 19 हजार 452 वोट की बढ़त हासिल की है. साथ ही विधाननगर के विधायक सुजीत बोस के क्षेत्र से 77,872 वोट पाकर भाजपा ने तृणमूल से 18 हजार 916 वोट अधिक बढ़त हासिल की है.
वहीं, राजारहाट-गोपालपुर क्षेत्र के विधायक व श्रममंत्री पुर्णेंदु बसु के क्षेत्र से 70,828 वोट पाकर 743 वोटों से तृणमूल से आगे रही. ऐसे में 2019 का यह लोकसभा चुनाव परिणाम 2021 में होनेवाले राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में खाद्यमंत्री, दमकल मंत्री और श्रममंत्री समेत जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों से अपने-अपने सीटों को बचा पाना तृणमूल के दिग्गजों के लिए भी लोहे का चने चबाने जैसा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




