ePaper

पश्चिम बंगाल : सुप्रीम कोर्ट ने बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 28 मई तक गिरफ्तारी से छूट दी

Updated at : 22 May 2019 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : सुप्रीम कोर्ट ने बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 28 मई तक गिरफ्तारी से छूट दी

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज कई मामलों का सामना कर रहे, बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 28 मई तक के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी है. कोर्ट ने कहा भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज किये गये मामलों में सात दिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज कई मामलों का सामना कर रहे, बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को 28 मई तक के लिए गिरफ्तारी से राहत दे दी है. कोर्ट ने कहा भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से दर्ज किये गये मामलों में सात दिन तक कोई प्रतिरोधी कार्रवाई नहीं की जाये.

भाजपा नेता अर्जुन सिंह को सुरक्षा देने वाला अपना आदेश 28 मई के बाद निष्प्रभावी होने की बात कहते हुए न्यायालय ने उनसे उचित मंच पर जमानत के लिए अर्जी देने को भी कहा. पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ने अपने खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों के मद्देनजर गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola