चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर आज रात 10 बजे तक ही प्रचार

Updated at : 16 May 2019 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला :  पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर आज रात 10 बजे तक ही प्रचार

कोलकाता/नयी दिल्ली : कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए एक दिन की कटौती की है. चुनाव आयोग ने कहा कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल […]

विज्ञापन

कोलकाता/नयी दिल्ली : कोलकाता में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए एक दिन की कटौती की है. चुनाव आयोग ने कहा कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा. पहले चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म किया जाना था. चुनाव आयोग ने ईश्चरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. घटना पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने एडीजी (सीआइडी) राजीव कुमार और राज्य के गृह सचिव (गृह) अत्रि भट्टाचार्य को उनके पद से हटा दिया गया है.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के आदेश में कहा गया है: पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों पहले हुई घटनाएं, खास तौर पर पिछले 24 घंटों में जो भी हुआ, राजनीतिक पार्टियों की तरफ से मिली शिकायत, पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के डीइसी की रिपोर्ट और स्पेशल ऑब्जर्वर अजय नायक (रिटायर्ड आइएएस) और विवेक दूबे (रिटायर्ड आइपीसी) की जॉइंट रिपोर्ट के आधार पर स्वतंत्र, मुक्त, पारदर्शी, हिंसा रहित और आदर्श चुनाव कराने के लिए कोई भी व्यक्ति या समूह पब्लिक मीटिंग नहीं कर सकता, इसके अलावा किसी भी अन्य ढंग से गुरुवार रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकता है. चुनाव प्रचार सिर्फ 15 मई की रात 10 बजे तक ही किया जा सकता है. यह आदेश पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों के लिए लागू होगा. इन सीटों पर 19 मई को मतदान होना है.
चुनाव आयोग ने कहा, ‘शायह यह पहला मौका है, जब चुनाव आयोग ने धारा 324 का प्रयोग किया है, लेकिन कानून व्यवस्था का फिर से पालन न होने पर, हिंसा होने पर और चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन होने पर यह कदम फिर से उठाया जा सकता है.’ चुनाव आयोग ने कहा, ‘चुनाव आयोग ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़े जाने की निंदा करता है.’
चुनाव आयोग ने कहा कि सीआइडी के एडीजी राजीव कुमार को गृह मंत्रालय से संबद्ध किया जाता है. उन्हें कल सुबह 10 बजे तक गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करनी है. इसके अलावा गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को उनके वर्तमान पदभार से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है. चुनाव आयोग ने बताया इन अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को आदेश देकर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया है. मुख्य सचिव होम डिपार्टमेंट का काम देखेंगे.
क्या अनुच्छेद 324? आर्टिकल 324 के तहत चुनाव आयोग ऐसे किसी भी मामले में दखल दे सकता है, जिनमें किसी प्रकार की गड़बड़ी या अस्पष्टता लग रही हो. इस अनुच्छेद के तहत चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निर्विवाद चुनाव कराने के लिए कुछ शक्तियां दी गयी है. इसके तहत वह प्रशासन के अधिकारियों की तैनाती या छुट्टी, प्रचार के समय की अवधि तय करने, प्रचार के नियमन समेत कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकता है.
बता दें कि 19 मई को पश्चिम बंगालकी 9 सीटों पर चुनाव होना है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान खूब हंगामा हुआ. इस दौरान वहां के कॉलेज में विद्याासागर की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त की गयी. बीजेपी और टीएमसी इस हिंसा के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola