कड़ी सुरक्षा में मतदान आज

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को राज्य में आठ सीटों तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर में कड़ी सुरक्षा मतदान होगा. सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. कुल 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13369749 मतदाता करेंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रीय बलों […]
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत रविवार को राज्य में आठ सीटों तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर में कड़ी सुरक्षा मतदान होगा. सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जायेंगे. कुल 83 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13369749 मतदाता करेंगे.
चुनाव आयोग के मुताबिक, केंद्रीय बलों की 770 कंपनियों के जवान 15428 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे. छठे चरण के मतदान में तृणमूल व भाजपा के आठ-आठ उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि बसपा के सात, भाकपा के दो, माकपा के पांच, कांग्रेस के सात व फॉरवर्ड ब्लॉक से एक उम्मीदवार मैदान में है. अन्य राजनीतिक दलों के 31 तथा निर्दलीय 14 उम्मीदवार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




