आसमान छू रही हैं एयर टिकट की कीमतें

कोलकाता : भले ही कोलकाता में तापमान 38 डिग्री के पार हो और उमस से जीना बेहाल हो जाये, लेकिन मई के महीने में कोलकाता से फ्लाइट पकड़ने की होड़ लगी है. इस समय देश के दूसरे शहरों से कोलकाता की फ्लाइट अपनी सामान्य कीमत से दो से तीन गुना तक महंगी हो चुकी है. […]
कोलकाता : भले ही कोलकाता में तापमान 38 डिग्री के पार हो और उमस से जीना बेहाल हो जाये, लेकिन मई के महीने में कोलकाता से फ्लाइट पकड़ने की होड़ लगी है. इस समय देश के दूसरे शहरों से कोलकाता की फ्लाइट अपनी सामान्य कीमत से दो से तीन गुना तक महंगी हो चुकी है. हालांकि इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे- कोलकाता यात्रा की डिमांड में बढ़ोतरी, फ्लाइट्स की कमी, कोलकाता और दक्षिणी भारत के दूसरे शहरों के बीच चलनेवाली ट्रेनों का फुल होना, इसके अलावा हाल ही में आये चक्रवाती तूफान फोनी की वजह से ट्रेनों के कैंसल होने का मिलाजुला असर.
एयरलाइंस के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया : कोलकाता के बहुत लोग बाहर रहते हैं, लंबी छुट्टियों के समय वे, खासकर स्टूडेंट कोलकाता लौटते हैं. डिमांड और सप्लाई में गैप की वजह से किराये में इतनी तीव्र बढ़ोतरी हुई है. वहीं फोनी के कारण हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से कोलकाता के लिए चलने वाली ट्रेनें रद्द हो गयीं. इससे समस्या और विकराल हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




