ममता की इच्छा, मोदी की छाती फूल कर 112 इंच हो

कोटलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाये क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो. उन्होंने एक चुनावी […]
कोटलपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाये क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो. उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान चेहरे पर कोई भाव लाये बिना कहा : उनके शरीर का गठन अच्छा है. मैं चाहती हूं कि यह और बेहतर हो जाये.
मुझे प्रसन्नता होगी कि अगर 56 इंच 112 इंच हो जाये. मैं चाहती हूं कि सभी लोगों की सेहत अच्छी हो जाये. अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को न बख्शने के लिए मशहूर सुश्री बनर्जी कहा : लेकिन वह इतने पर्याप्त चालाक हैं कि जानते हैं कि चाय पीने के लिए उसे बार बार उबालना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. वे मुझे कुल्हड़ में चाय पेश नहीं कर रहे हैं. उनका संदर्भ मोदी के खुद को ‘‘चायवाला” बताने को लेकर था.
वह विष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा : इसलिए उन्होंने चायवाला होना त्याग दिया और चौकीदार बन गये. सुश्री बनर्जी ने अपनी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष होने पर जोर देते हुए कहा कि टीएमसी का आशय टी से टेंम्पल (मंदिर), एम से मॉस्क (मस्जिद) और सी से चर्च(गिरजाघर) है. इससे पहले मोदी ने ममता पर हमला बोलते हुए कहा था कि बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल को तिहरी टी- तृणमूल, तोलाबाजी (संगठन भयादोहन) और टैक्स के रूप में जाना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




