भाजपा को चुनाव प्रचार करने से रोक रहे हैं फिरहाद : मजुमदार

Updated at : 06 May 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा को चुनाव प्रचार करने से रोक रहे हैं फिरहाद : मजुमदार

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कोलकाता के मेयर व राज्य के शहरी विकास मंत्री भाजपा को प्रचार से रोक रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बिल बोर्ड से प्रचार करनेवाली कंपनियों को साफ निर्देश दे दिया है कि अगर किसी ने बिल […]

विज्ञापन

कोलकाता : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कोलकाता के मेयर व राज्य के शहरी विकास मंत्री भाजपा को प्रचार से रोक रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बिल बोर्ड से प्रचार करनेवाली कंपनियों को साफ निर्देश दे दिया है कि अगर किसी ने बिल बोर्ड से भाजपा के लिए प्रचार किया तो उसकी कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जायेगा.

इसलिए कंपनी के मालिक पहले ही भाजपा से माफी मांग रहे हैं. उनका कहना है कि वह लोग शांति से व्यवसाय करना चाहते हैं. इसलिए उनको किसी भी कीमत पर रोका नहीं जा सकता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान की घोषणा हो चुकी है और सोमवार को मतदान होने जा रहा है.
चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक बैरकपुर इलाके में ज्योतिप्रिय मल्लिक नहीं रह सकते, क्योंकि वह इस केंद्र के मतदाता नहीं हैं. ऐसे में उनको तुरंत चुनाव आयोग कार्रवाई करते हुए बैरकपुर से हटाये, क्योंकि यहां के सभी बूथ संवेदनशील घोषित हो चुके हैं. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार द्वारा दो महीने के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के फैसले को कमाई का जरिया बताया और कहा कि ऐसा करके राज्य सरकार मिड डे मील के रुपये चुनाव में प्रयोग करने की तरकीब बना रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola