कोलकाता में बंद हुई स्टीमर फेरी सेवा, पार्कों के गेट पर लगे ताले

कोलकाता : कोलकाता में चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के आतंक के मद्देनजर गंगा में चलने वाले स्टीमर पर रोक लगा दिया गया है. फेरी सेवा भी बंद कर दी गयी है. कोलकाता के विभिन्न घाटों से हावड़ा के लिए दिन भर स्टीमर चलता है, जिससे यात्री हावड़ा से कोलकाता तथा कोलकाता से हावड़ा जाते हैं, लेकिन […]
कोलकाता : कोलकाता में चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के आतंक के मद्देनजर गंगा में चलने वाले स्टीमर पर रोक लगा दिया गया है. फेरी सेवा भी बंद कर दी गयी है. कोलकाता के विभिन्न घाटों से हावड़ा के लिए दिन भर स्टीमर चलता है, जिससे यात्री हावड़ा से कोलकाता तथा कोलकाता से हावड़ा जाते हैं, लेकिन फनी के आतंक के मद्देनजर फेरी सेवा बंद कर दी गयी है.
इसके साथ ही कोलकाता के पार्कों के गेट पर भी ताले लगा दिये गये हैं, ताकि पार्कों में कोई प्रवेश नहीं कर पाए. दूसरी ओर, कोलकाता से पुरी और ओडिशा जाने वाली बसें बाबूघाट में खड़ी हैं. उनकी आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है.
साथ ही कोलकाता नगर निगम में मेयर फिरहाद हकीम ने अधिकारियों के साथ बैठक की तथा स्थिति की समीक्षा की है. कोलकाता नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




