आज से तीन दिनों तक आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब कोलकाता : अप्रैल माह में तपती धूप व गर्मी के बीच फिर मौसम ने अपना मिजाज बदलने का संकेत दिया है. महानगर समेत आसपास के जिलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को मौसम […]
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका
कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब
कोलकाता : अप्रैल माह में तपती धूप व गर्मी के बीच फिर मौसम ने अपना मिजाज बदलने का संकेत दिया है. महानगर समेत आसपास के जिलों में पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के बीच मंगलवार को मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार से लगातार तीन दिनों तक आंधी-तूफान व तेज बारिश होगी. दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशान बढ़ती जा रही है. मंगलवार को कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया. ऐसे में बारिश होने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. तेज हवा के साथ आंधी आने की भी आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




