सीइओ दफ्तर में भाजपा का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा का आरोप : 297 बूथों पर तृणमूल कांग्रेस ने की धांधली पुलिस के सहारे मतदान का मतलब तृणमूल को सीटें तोहफे में दे देना : मुकुल सीइओ कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी कोलकाता : कूचबिहार और अलीपुरदुआर में हुए मतदान के दिन हिंसा और बूथ कब्जे के खिलाफ भाजपा ने चुनाव […]
विज्ञापन
भाजपा का आरोप : 297 बूथों पर तृणमूल कांग्रेस ने की धांधली
पुलिस के सहारे मतदान का मतलब तृणमूल को सीटें तोहफे में दे देना : मुकुल
सीइओ कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
कोलकाता : कूचबिहार और अलीपुरदुआर में हुए मतदान के दिन हिंसा और बूथ कब्जे के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के दफ्तर के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया. भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की कि 297 बूथों पर फिर से चुनाव करायें, क्योंकि इन बूथों पर तृणमूल कांग्रेस ने धांधली की है. भाजपा नेता मुकुल राय, जयप्रकाश मजुमदार, शिशिर बाजोरिया, शंकुदेव पांडा और नवीन मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलने पहुंचा.
इस दौरान बाहर सड़क पर भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन शुरू कर दिये. अंदर सीईओ के पास मुकुल राय ने जब पुनर्मतदान की मांग की तो सीईओ ने कहा, इतनी जल्दी मैं कैसे फैसला ले लूगा. पहले रिपोर्ट आने दीजिए. इससे नाराज होकर मुकुल राय और भाजपा की टीम कुर्सी से उतर कर आयोग के दफ्तर के अंदर जमीन पर बैठ गये और सीईओ के साथ बहसबाजी शुरू हो गयी. मुकुल और उनकी टीम कादावा था कि पुलिस को सामने रख कर तृणमूल ने पूरे चुनाव को मजाक बना दिया है. इसको तुरंत रोकना होगा.
मुकुल ने कहा कि पुलिस के सहारे चुनाव कराने का मतलब तृणमूल को चुनाव तोहफे में दे देना है. वह लोग ऐसा नहीं होने देंगे और इसका पुरजोर विरोध करते रहेंगे. उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक पश्चिम बंगाल का हर मतदाता निश्चिंत होकर वोट नहीं दे देता. बंगाल में अगर लोगों को वोट देने का मौका मिलेगा तो यह तय है कि भाजपा सभी सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










