राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोयला लदा ट्रक पलटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर कोयला लदा एक ट्रक पलट गया. घटना कोना मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कोयला लदा एक ट्रक बाली की ओर जा रहा था. तभी बाली की ओर मुड़ने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में किसी के हताहत […]
विज्ञापन
हावड़ा : मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर कोयला लदा एक ट्रक पलट गया. घटना कोना मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात कोयला लदा एक ट्रक बाली की ओर जा रहा था.
तभी बाली की ओर मुड़ने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे के कारण बुधवार दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को रास्ते से हटवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










