पहले मोदी से डिबेट के लायक बनें ममता : शाहनवाज हुसैन

Updated at : 02 Apr 2019 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
पहले मोदी से डिबेट के लायक बनें ममता : शाहनवाज हुसैन

बोले, ममता से बहस के लिए मैं तैयार हूं ममता की बराबरी के लिए दिलीप घोष समेत कई नेता हैं बंगाल को तृणमूल कांग्रेस के जुल्म से मुक्ति दिलाना है कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिबेट करने के लिए पहले उनके लायक बनना होगा. ममता बनर्जी को उनकी बराबरी में […]

विज्ञापन

बोले, ममता से बहस के लिए मैं तैयार हूं

ममता की बराबरी के लिए दिलीप घोष समेत कई नेता हैं
बंगाल को तृणमूल कांग्रेस के जुल्म से मुक्ति दिलाना है
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिबेट करने के लिए पहले उनके लायक बनना होगा. ममता बनर्जी को उनकी बराबरी में तैयार होना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से डिबेट के लिए तो मैं खुद तैयार हूं, हमारे जैसे कई नेता ममता की बराबरी के लिए तैयार हैं, अगर वे चाहें तो मैं बहस करने के लिए तैयार हूं. ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहीं.
मालूम हो कि रविवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीविजन चैनल पर खुली बहस की चुनौती दी थी. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बंगाल में किसी तरह की आजादी नहीं है. बंगाल मेंं इमरजेंसी से अधिक हालत खराब है. यहां प्रेस की आजादी खतरे में है. ममता बनर्जी को खुद बंगाल की समस्या पर बहस करना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर भाजपा का अधिक फोकस है, क्योंकि बंगाल को तृणमूल के जुल्म से मुक्ति दिलाना है. बंगाल की जनता भी मन बना ली है.
उन्होंने कहा कि हिसाब मांगने वाले पहले खुद हिसाब दे कि बंगाल में आयुष्मान योजना क्यो नहीं लागू होने दिया गया. बंगाल पीएम के दिल में बसता है और नरेंद्र मोदी के सपनो का बंगाल हमलोग बना कर रहेंगे. उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की ऐसी स्थिति आने वाली है कि इस बार चार सीट पर ही सिमट कर रह जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola